सोयाबीन के बाजार भाव को लेकर एक बड़ा अपडेट निकल कर सामने आ रहा है | भारत और पाकिस्तान के बिच बढ़ते तनाव के चलते सोयाबीन के बाजार भाव मे तेजी बनते हुए दिखाई दी है | अभी वर्तमान मे सभी मंडिया मे कल अवकाश था लेकिन आज जैसे ही बाजार खुले है वह तेजी के साथ देखने को मिले है |
सोयाबीन के लिए बड़ा अपडेट
वर्तमान में भारत और पाक के बिच तनाव बड़ा हुआ है इसके चलते सोयाबीन और सोयाबीन तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है | तेजी का मुख्य कारण मुंद्रा और कांडला बंदरगाह के पास उत्पन्न हुई ने खाद्य तेलों की आपूर्ति को प्रभावित किया है |
मुंद्रा बंदरगाह पर जहाजों को नियंत्रित किया गया है और खबर थी की पोर्ट पर आने वाले जहाज अब 15 मई के बाद ही उतरेंगे |जिससे सोयाबीन के बाजार भाव मे तेजी बनते दिखाई दी है | जब तक बंदरगाह संचालन सुचारु रूप से चालू नहीं होता है तब तक खाद्य तेल में तेजी बनी रहेगी
यह भी पड़े – सोयाबीन की कीमतों में जल्द आ सकती तेजी | जानिए आज के ताजा सोयाबीन मंडी भाव
सोया DOC की कीमतों में भी तेजी
सोयाबीन के साथ साथ सोया DOC की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है | आज सोया DOC के बाजार भाव 1000 रु तेज देखने को मिले है |इससे सोयाबीन की कीमतों में तेजी की उम्मीद दिखाई दे रही है | अभी वर्तमान में कुछ समय के लिए सोयाबीन के बाजार भाव मे तेजी की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है |
सोयाबीन का है पर्याप्त स्टॉक
इस वर्ष सोयाबीन के बाजार भाव मे ज्यादा तेजी मंदी देखने को नहीं मिली है | अभी वर्तमान में किसानो और व्यापारियों के पास पुराने सोयाबीन का भी पर्याप्त स्टॉक पड़ा हुआ है जिससे सोयाबीन के बाजार भाव में ज्यादा तेजी देखने को नही मिली है | पर्याप्त स्टॉक के चलते लम्बी तेजी पर रोक लगी हुई है |